फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र के लिए दिव्यांगजन का डाटा सीएमओ करेंगे वेरिफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार पहचान पत्र के लिए दिव्यांगों का डाटा सीएमओ कार्यालय द्वारा सत्यापित किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इस प्रक्रिया की ट्रेनिंग सीआरआईडी द्वारा दी जा चुकी है। यह जानकारी एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि कहा कि पात्र दिव्यांगों के सर्टिफिकेट सीएमओ द्वारा जांचे जाएंगे और गलत सर्टिफिकेट या अयोग्य व्यक्ति के डाटा को निरस्त कर दिया जाएगा। परिवार पहचान पत्र में अपनी व अपने परिवार की सही जानकारी भरें, यह सभी के हित में है। सही जानकारी होने से पात्र लाभार्थी को सही समय पर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस योजना के माध्यम से समाज में अंतिम छोर पर खड़े नागरिक तक सरकार की लोक हितैषी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है। यह व्यवस्था कायम होने से नागरिक को सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें