फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: परिजनों पर मां-बेटे से मारपीट का आरोप, आठ लोगाें पर मुकदमा

Sat, 17 Aug 2024 05:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव ढाणा में परिजनों पर मां-बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढाणा निवासी दीपक ने बताया कि उसका दादी रोशनी के साथ उसकी मां संतोष की कहासुनी हो गई थी। उसकी दादी ने फिलहाल चरखी दादरी में रहने वाले उसके चाचा सुखबीर कापे फोन करके इस बारे में बताया। इस पर उसके चाचा अपने लड़कों सुमित व अमित व अपनी पत्नी शर्मिला और उनके परिवार के उर्मिला,उसके लड़के सोनू व बुआ अनिता को साथ लेकर दादरी से गांव ढाणा आए। उन्होंने उसकी मां व उसके साथ लाठी डंडे के साथ मारपीट की। परिजनों द्वारा पीड़ितों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक भेज दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें