झज्जर। बादली रोड पर बाइक के सामने बेसहारा आने से हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार मातनहेल निवासी 44 वर्षीय सुनील गांव पासौर के पास स्थित एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। सुनील शाम अपनी ड्यूटी खत्म करके मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव वापस जा रहा था। जैसे ही वह शहर में बादली रोड पर पहुंचा तो उसकी बाइक के सामने बेसहारा पशु आ गया। इससे वह सड़क पर जा गिरा। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई अनिल के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शहर थाना से आए जांच अधिकारी एचसी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की झज्जर-बादली रोड पर बाइक के सामने पशु आने से हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। संवाद