फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: परिवार शादी समारोह में, पीछे से चोरों ने खंगाला घर

Wed, 29 Nov 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव आसौदा टोडराण स्थित एक मकान में बीती रात चोरी की वारदात हो गई। परिवार जब शादी समारोह में गया हुआ था तो पीछे से चोरों ने मकान को निशाना बनाया। सोने-चांदी के आभूषण व एक लाख रुपये से अधिक की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। आसौदा चौकी पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

चोरी की वारदात नक्शा नवीस संदीप के मकान में हुई है। सोमवार 27 नवंबर को उनकी भतीजी की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने परिवार सहित गए हुए थे। मकान पर ताला लगा था और पूरा परिवार शादी के कामकाज में व्यस्त था। इसी का चोरों ने फायदा उठाया और मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। रात करीब पौने एक बजे संदीप ने अपने भतीजे कृष्ण को रजाई आदि कपड़े लेने के लिए अपने घर पर भेजा। कृष्ण वहां पहुंचा तो उसे गेट खुला हुआ नजर आया। उसने तुरंत अपने चाचा को मामले से अवगत कराया। फिर संदीप और उसकी पत्नी सहित परिवार के कई सदस्य मौके पर पहुंचे। अंदर देखा तो कमरों में सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी खुली थी, कोट-पेंट की जेब में रखे गए एक लाख 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी। जांच करने पर अलमारी से सोने के बाले, एक टीका, गले का हार, एक जोड़ी बालियां, तीन सेट चांदी के, 9 जोड़ी पायल, एक चेन, अंगूठी और सोने का ओउम गायब मिला। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी तो आसौदा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है, आसपास सीसीटीवी फुटेज जांची जाएगी। जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें