फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फैक्टरी में छापा मारकर नकली जूते और कच्चा माल बरामद किया

Sat, 02 Sep 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (एमआइई) चौकी पुलिस ने एक फैक्टरी में छापा मारा। टीम ने यहां से पंजाब के मलेरकोटला की जूता कंपनी स्टार इंपैक्ट के ब्रांड सेगा और कुइव नाम के भारी मात्रा में नकली जूते व कच्चा माल बरामद किया है। पुलिस ने स्टार इंपैक्ट जूता कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पंजाब के लुधियाना जिले के मलेरकोटला स्थित जूता कंपनी स्टार इंपेक्ट के सेल्स एग्जीक्यूटिव लियाकत अली ने बताया कि उनकी कंपनी के नकली जूते बनाकर मार्केट में बेचे जाने की जानकारी उन्हें मिली थी। जिसके आधार पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी और औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी पर पुलिस द्वारा छापा मारा गया। पुलिस को मौके पर करीब दो हजार जोड़ी नकली जूते मिले हैं। भारी मात्रा में जूते का अप्पर (कच्चा माल) भी बरामद किया गया है। जिससे करीब 10 हजार जोड़ी जूते और बनाए जा सकते हैं। स्टार इंपैक्ट कंपनी के सेगा और कुइव नाम के नकली जूते की स्क्रीन प्रिंटिंग मशीन भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ में इससे पहले भी कई बार उनकी कंपनी के जूते बनाने वाली फर्जी कंपनियों पर छापे डाले जा चुके हैं। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने छापा मारकर नकली जूते को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और कॉपीराइट एक्ट 1957 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें