फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन घंटे काम ठप कर बिजलीघर पर दिया धरना

Sat, 02 Sep 2023 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। करीब 10 दिन पहले दूबलधन के विद्युत उपकेंद्र में घुसकर हंगामा करने और जबरन बिजली आपूर्ति चालू कराने के आरोपी ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई न होने के विरोध में बिजली कर्मियों ने तीन काम ठ्प करके बिजलीघर पर धरना दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेताया कि तीन सितंबर तक अरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो चार सितंबर को पूरे डिविजन क्षेत्र के कर्मचारी एकत्रित होकर एक्सईएन कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बेरी क्षेत्र के बिजली कर्मचारी सुबह नौ बजे ही बिजलीघर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। धरनारत विद्युुत कर्मियों का कहना है कि जिस तरह बिजलीघर में घुसकर हंगामा किया। जबरन बिजली चालू करने का प्रयास किया गया उससे बिजलीघर पर तैनात कर्मियों में दहशत है। उन्हें जान का खतरा सताने लगा है लेकिन इतना सब होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज तो कर लिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। एसडीओ बेरी से मिलकर उन्हें भी नोटिस दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
इसी वजह से कर्मचारी धरना प्रदर्शन और काम ठप करने को मजबूर हुए हैं। यूनिट प्रधान भूपेंद्र यादव का कहना है कि यदि तीन सितंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो 4 सितंबर से डिवीजन के कर्मचारी एकत्रित होकर एक्सईएन कार्यालय के प्राणन में धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। धरने की अध्यक्षता प्रधान कुलदीप ने की,जबकि संचालन प्रवीन फोरमैन ने किया। धरने में यूनिट प्रधान भूपेंद्र यादव, वरिष्ठ उप प्रधान उमेद, सचिव नंदकिशोर, चंद्रकांत, वेदपाल, केशव, देवेंद्र, प्रदीप, रमेश सैन, पवन, कर्मवीर प्रधान सब ऑफिस जहाजगढ़ ,सब ऑफिस डीघल प्रधान राकेश खुडिया आदि कर्मचारियों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें