फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनियों के रैपर लगाकर भर रहे थे नकली माल, फैक्टरी मालिक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पटेलनगर में नकली व हल्की गुणवत्ता के माल को नामी कंपनियों के रैपर में पैक करके बेचने वाली फैक्टरी के मालिक को भी अपराध शाखा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर को शुक्रवार को छापामार कार्रवाई के दौरान मौके से ही काबू कर लिया गया था।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नकली माल को असल पैकिंग करके बेचने के अवैध धंधे का पर्दाफाश किया है। पटेल नगर बहादुरगढ़ में स्थित उपरोक्त उपरोक्त फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए शुक्रवार को फैक्टरी मैनेजर अशोक को मौके काबू कर लिया था। उपनिरीक्षक विजयपाल की टीम ने उपरोक्त मामले में गहन कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार शाम को आरोपी फैक्टरी मालिक निखिल निवासी बहादुरगढ़ को काबू करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए फैक्टरी मालिक को रविवार 16 मई को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान मौके पर पकड़े गए आरोपी अशोक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ में तैनात उप निरीक्षक वीरेंद्र की टीम बहादुरगढ़ सिटी एरिया में तैनात थी। पुलिस टीम को उपरोक्त फैक्टरी के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ के पटेल नगर एरिया में अलग-अलग कंपनियों के वाशिंग पाउडर, शैंपू ,चाय पत्ती व मसाले इत्यादि पैकिंग करने की एक फैक्टरी चल रही है। इसमें नकली व हल्की क्वालिटी के माल को कं पनी के पैकिंग में पैक किया जाता है। सर्फ एक्सेल, टाइड, डव शैंपू, क्लिनिक प्लस, टाटा प्रीमियम चाय, एमडीएच मसाले, एवरेस्ट मसाले इत्यादि नाम से घटिया माल की पैकिंग करके यहां से बाहर भेजा जाता है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर सीआईए की टीम ने संबंधित कंपनियों के लीगल पर्सन को सूचना दी। संबंधित व्यक्तियों और खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सभी के साथ मिलकर सीआईए की टीम ने छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान काफी मात्रा में नकली सामान और अन्य कंपनियों के बड़ी संख्या में रैपर सहित पैकिंग करने वाली मशीनें बरामद हुई। मौके पर फैक्टरी मैनेजर के तौर पर कार्यरत एक व्यक्ति को काबू किया गया।
फैक्टरी में गैर कानूनी कार्य किया जा रहा था। यहां से भारी मात्रा में पैक व खुला माल बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करोड़ों रुपयों में है। खराब गुणवत्ता के नकली सामान को असली रैपर में पैकिंग करने का कार्य किया जा रहा था। पकड़े गए आरोपी व बरामद माल सहित इस कार्य में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवैध धंधे में लिप्त आरोपियों के कहां-कहां लिंक हैं। ये सामान कहां-कहां सप्लाई करते थे, के संबंध में गहन जांच करके पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें