फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करते 10 आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के नियमों का पालन सुनिश्चित रूप से किया जा रहा है। जिले में नियमों व लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुुलिस की विभिन्न टीमों ने दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 229 लोगों के मास्क का प्रयोग न करने पर चालान काटे है। दो आरोपियों को अवैध रूप से शराब बेचते हुए 12 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक झज्जर राजेश दुग्गल ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों को तैनात किया गया है। कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस थानों में अलग-अलग मामले अंकित किए गए।
लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर महिला थाना झज्जर की एक टीम ने एक आरोपी नीलेश निवासी गांव माछरौली को, महिला थाना बहादुरगढ़ की एक टीम ने हेमन्त निवासी वत्स कॉलोनी लाइनपार को बस अड्डा बहादुरगढ़ के नजदीक से, थाना आसौदा की एक टीम ने एक आरोपी विकास निवासी रोहद को उसके गांव से, पुलिस चौकी डीघल की एक टीम ने सतीश निवासी गांव डीघल को उसके गांव से, पुलिस चौकी छुछकवास की एक पुलिस टीम ने आरोपी परमजीत निवासी गांव मातनहेल को गांव छुछकवास से, पुलिस चौकी एचएल सिटी की एक टीम ने आरोपी सुमित निवासी गांव नुनामाजरा को उसके गांव से, पुलिस चौकी दुलीना की एक टीम ने अवैध रूप से शराब बेचते आरोपी संतोष कुमार निवासी जिला औरंगाबाद बिहार को चौकी के एरिया से काबू किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से मौका पर अलग-अलग मारका की 12 बोतल शराब बरामद की गई। इसी प्रकार से थाना बादली की एक टीम ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करके अवैध रूप से शराब बेचते दो आरोपियों सनी बाबू निवासी जिला औरैया यूपी और सुरेंद्र निवासी गांव पेलपा को गांव पेलपा सौंधी रोड़ के एरिया से काबू किया गया। थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर 9 की एक टीम ने एक आरोपी आशुतोष निवासी जिला मिर्जापुर यूपी हाल विजय नगर बहादुरगढ को नियमों की अवहेलना करते बालोर चुंगी बहादुरगढ़ से काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें