फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जाहिर की खुशी

Sat, 10 May 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा महिला मोर्चा की बैठक शुक्रवार को भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक के सेक्टर-2 स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय सेना के नेतृत्व में पाकिस्तान पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर खुशी जाहिर की। महिला मोर्चा जिला महामंत्री चेष्टा नकुल कौशिक ने कहा कि सेना ने शहादत का बदला लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं के लिए सिंदूर का सबसे सर्वोच्च स्थान है। आतंकवादियों द्वारा महिलाओं के सामने उनके पति को गोली मारकर उनका सुहाग एवं सिंदूर को उजाड़ा है, जिसका भारतीय सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। चेष्टा नकुल कौशिक ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भी प्रशंसा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्दी में हमारी महिलाएं साहस और राष्ट्रीय गौरव का एक नया अध्याय लिख रही हैं। इस मौके पर भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक, महिला मोर्चा शहरी मंडल अध्यक्ष मधु मित्तल, किरण बंसल, चेतना, नेहा, मंजीत, मंजू, सविता, शशि, भूमिका व बलविंद्र मित्तल सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें