झज्जर। कोर्ट परिसर में वकीलों ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए शुक्रवार को वर्क सस्पेंड कर दिया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक गोयल ने बताया कि वार जैसी स्थिति के गंभीर रूप से बढ़ने और वादियों, वकील, कर्मचारियों, आम जनता और उनके परिवारों आदि की सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए वर्क सस्पेंड किया गया। बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को नो वर्क डे के रूप में मनाने का फैसला किया। इसके चलते अदालतों में प्रोक्सी वकीलों ने ही काम किया। बाकी कोई काम नहीं किया गया।
लोक अदालत हुई स्थगित
भारत-पाक के बीच तनाव को देखते हुए शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को भी स्थगित कर दिया गया है। इस लोक अदालत का आयोजन झज्जर और बहादुरगढ़ कोर्ट में किया जाना था, लेकिन अब यह स्थगित कर दी है।