बहादुरगढ़। भाजपा ओबीसी मोर्चा झज्जर जिलाध्यक्ष व पूर्व वाइस चेयरमैन धर्मवीर वर्मा व भाजपा नेता अजीत जांगड़ा ने पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आरक्षण में क्रीमिलेयर की सीमा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने और ग्रुप-ए और बी की नौकरियों में पिछड़ा वर्ग आरक्षण 15 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।
धर्मवीर वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से ओबीसी समाज के हितों को ध्यान रखकर जो भी घोषणाएं की गई है उससे ओबसी समाज के लोगों में बेहद खुशी की लहर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पिछले 35 सालों से चली आ रही ओबीसी समाज की मांगों को पूरा करने का काम किया है।लाखों लोगों को इसका लाभ होगा। वर्मा व जांगड़ा ने कहा कि प्रदेश में ओबीसी समाज की आबादी 35 प्रतिशत से ज्यादा है।
पिछले काफी समय से समाज के लोग अपने हकों के लिए आवाज उठाते आ रहे थे जिन्हें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग के युवाओं को रोजगार सहज ढंग से मिल सके इसके लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम में भी नियुक्ति के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही है। उनकी यह घोषणा ओबीसी समाज के लिए राहतभरी है। उन्होंने सीएम का अाभार जताते हुए कहा कि पूरा समाज उनका आभारी है। संवादए