फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पं. श्रीराम शर्मा विचार मंच ने बहादुरगढ़ को जिला बनाने की मांग उठाई

Tue, 25 Jun 2024 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पं श्रीराम शर्मा विचार मंच ने बहादुरगढ़ को जिला बनाने की पुरजोर मांग उठाई है। मंच ने पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के समक्ष इस मुद्दे को रखा था। पं श्रीराम शर्मा विचार मंच की 30 जून को रोहतक व बहादुरगढ़ पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण विषयों को लेकर एक मीटिंग होगी। यह जानकारी मंच के प्रवक्ता अश्वनी बराही ने दी। बराही ने बताया कि मंच अध्यक्ष डा. अशोक दीक्षित इस मीटिंग में विभिन्न मुद्दों के साथ बहादुरगढ को जिला बनाने पर विचार विमर्श करके आगामी योजना बनाएंगे। विचार मंच मुख्यालय में आयोजित मीटिंग में सरकार के समक्ष अपनी मांगें जो पहले की गई थी व अन्य विषयों को लेकर भी चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि पं श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन पर चित्र एवं महान सेनानी की जीवनी की मांग भी अभी तक पूरी नहीं हुई है। इसे पूरा करवाने का प्रयास भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें