04jjrp10- अमर उजाला में 14 दिसंबर को प्रकाशित समाचार।
- फोटो : samvad
झज्जर। सिविल अस्पताल में लगे एक्सपायरी सिलिंडरों को हटा दिया गया है। अब यहां पर रिफिल करवाकर नए सिलिंडर लगवाए जाएंगे। सरकारी अस्पताल की ओपीडी में कई जगहों पर एक्सपायरी डेट के सिलिंडर लगे हुए थे। ऐसे में यदि कोई हादसा होता तो इन सिलिंडरों का प्रयोग नहीं हो पाता।
इस समाचार को अमर उजाला ने 14 दिसंबर को अपने अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें बताया गया था कि सिविल अस्पताल में कुछ जगहों पर एक्सपायरी डेट के सिलिंडर लगे हुए हैं। इन पर एक और तीन दिसंबर की तारीख एक्सपायरी लिखी हुई थी।
अब सिविल अस्पताल प्रशासन की तरफ से इन सिलिंडरों को हटवा दिया गया है और रिफिल की कार्रवाई की जा रही है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डाॅ. गुरजिंद्र ने बताया कि एक्सपायरी सिलिंडरों को हटवा दिया गया है और नए रिफिल करवाकर सिलिंडर लगवाए जाएंगे। संवाद
04jjrp10- अमर उजाला में 14 दिसंबर को प्रकाशित समाचार।- फोटो : samvad