-फोटो 58 : परनाला गांव से आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की तरफ जाने वाली सड़क की दूर्दशा दिखाते ग्रामी
- फोटो : mathura
बहादुरगढ़। गांव परनाला-हसनपुर से आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-ए की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग दो-तीन महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा रास्ते को खुदाई कर छोड़ दिया गया है, जिससे न केवल आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है बल्कि सावन माह में शिवभक्तों के लिए भी यह मार्ग मुश्किल बन गया है। यहां पर सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई गई है, लेकिन अब तक सीवर लाइन नहीं डाली गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन 12 हजार लोग और वाहन गुजरते हैं। यहां स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही इन दिनों अत्याधिक है, मगर सड़क की जर्जर हालत से रोजाना जाम, दुर्घटना व धूल-गंदगी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे फोन नहीं उठाते और समस्याओं की अनदेखी करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन चुका है।
ठेकेदार भी काम में देरी के लिए एक्सईएन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहा है। मौके पर पहुंचे अशोक राठी (प्रधान, सरपंच एसोसिएशन बहादुरगढ़), कूकू, नरेंद्र, प्रीतम, नवीन, सतपाल, अनुज सैनी व राजेश सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि ठेकेदार की पेमेंट रोकी जाए और एक्सईएन को तुरंत बदला जाए ताकि इस सड़क रूपी बीमारी से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
-फोटो 58 : परनाला गांव से आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की तरफ जाने वाली सड़क की दूर्दशा दिखाते ग्रामीण। विज्ञप्ति