फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नप कार्यालय की छत पर लगे 6 एसी के आउटर से तांबे की पाइप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर थाना से सटे नगर परिषद कार्यालय की छत पर लगे 6 एसी और एक आर्किटेक्ट कार्यालय पर लगे आउटर से चोर तांबे के पाइप चोरी कर ले गए। खास बात यह रही कि पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरी की यह वारदात 11 जुलाई की रात की बताई गई है मगर अभी तक शिकायत दर्ज करवाए जाने को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

थाना शहर के साथ सटे नगर परिषद कार्यालय की छत पर लगे 6 एसी के आउटर व एक कार्यालय पर लगे आउटर से चोर तांबे की पाइप काटकर ले गए। उक्त दोनों जगहों से 7 एसी के आउटर से तांबे की पाइप चुराई गई है। बताया जा रहा है कि अप्रैल माह में भी 3 एसी की तांबे की पाइप काट कर चुरा ली गई थी। नगर परिषद कार्यालय के लेखा ब्रांच, जन्म-मृत्यु पंजीकरण ब्रांच, एनयूएलएम ब्रांच, चेयरपर्सन रेस्ट रूम, म्यूनिसिपिल इंजीनियर रूम में एसी लगे हुए हैं। इसके अलावा दूसरी तरफ बनी नई बिल्डिंग में भी एसी लगे हैं लेकिन नई बिल्डिंग की बजाय पुरानी बिल्डिंग की छत पर लगे 6 एसी को चोरों ने अपना निशाना बनाया।चोरी की इस घटना के संबंध में नप के कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल से बात की गई तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात कही।
विज्ञापन



-फोटो 55 : चोरों द्वारा एसी का तांबे का पाइप काटने के बाद एसी को ठीक करता मेकेनिक। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें