जिले के सभी 12 महाविद्यालयों में शुक्रवार विभिन्न कक्षाओं के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो जाएंगी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से जारी बीए, बीएससी, भूगोल, गणित, आदि विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं वीरवार को समाप्त हो गई हैं। शुक्रवार से बीए, बीएड, बीएससी व बीए अंतिम वर्ष की थ्योरी की परीक्षाएं आरंभ हो गई हैं। परीक्षा सुबह और शाम दो सत्रों में होंगी।
राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में होने वाली परीक्षाओं के लिए दो सेंटर बनाए गए है। कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए एक परीक्षा कक्ष में 20 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। परीक्षार्थियों को भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना होगा। विद्यार्थियों को मास्क, सैनिटाइजर व पानी की बोतल परीक्षा के समय साथ लाना अनिवार्य होगा। कॉजेल प्रबंधन की तरफ से भी परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
परास्नातक परीक्षाएं शनिवार से
परास्नातक परीक्षाएं 24 जुलाई से शुरू होंगी। परीक्षा छात्रों की इच्छानुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होंगी। इन विद्यार्थियों की परीक्षाओं के दौरान भी कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करना होगा।
महाविद्यालय में परीक्षाओं के लिए दो सेंटर बनाए गए है। परीक्षाओं के समय महाविद्यालय प्रशासन की ओर से कोरोना के नियमों को ध्यान में रखा जाएगा। एक कमरे में 20 छात्रों के बैठने की व्यवस्था होगी। विद्यार्थियों को कोरोना के नियमों का पालन करना होगा। विद्यार्थियों को मास्क, सैनिटाइजर व पानी की बोतल साथ लाना अनिवार्य होगा। - दीपा, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर।