फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर पूर्व सैनिक ने की आत्महत्या, मानसिक रूप से चल रहा था परेशान

Fri, 18 Sep 2026 09:09 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

रामफल के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों और बेटों की शादी हो चुकी है। वह अपने बेटे इंदर के साथ रहते थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बराही रोड स्थित त्रिवेणी स्कूल के पास शुक्रवार सुबह एक पूर्व सैनिक ने अपनी लाइसेंसी एकनाली बंदूक से गले में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रामफल (80) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रामफल  पिछले करीब तीन-चार महीने से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। वह सेना से सेवानिवृत्त थे और पेंशन प्राप्त कर रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे उन्होंने अपने मकान पर लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। रामफल के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों और बेटों की शादी हो चुकी है। वह अपने बेटे इंदर के साथ रहते थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें