फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल : दीपेंद्र

Mon, 25 Sep 2023 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाए जाने पर डीजल गांव में स्वागत समारोह का आयोजन
विज्ञापन

फोटो-21
संवाद न्यूज एजेंसीबेरी।
हलके के गांव डीघल में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा के सीडब्ल्यूसी का सदस्य बनाए जाने पर ग्रामीणों द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्च पर विफल रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में से कांग्रेस पार्टी के विधायक डॉ. रघुबीर कादयान भी पहुंचे। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एक बार फिर से हरियाणा की खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने प्रदेश की खट्टर सरकार को फेल बताया और कहा है कि इस भाजपा सरकार के राज में हरियाणा के अंदर बेरोजगारी महंगाई पूरी तरह से चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खट्टर सरकार के राज में महंगाई बेलगाम है और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि इस राज में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। पानीपत की घटना इसका ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार ने प्रदेश के विकास और खुशहाली को पटरी से उतारा है। अब प्रदेश का हर वर्ग हुड्डा के नेतृत्व वाली सरकार की बांट जोह रहा है। पूर्व स्पीकर डाॅ. रघुबीर सिंह कादयान ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता के हितों से कोई सरकार नहीं है। कर्जा लेकर घी पीयो और मौज करो वाली परिपाटी पर हरियाणा की भाजपा सरकार चल रही है। लेकिन वह समय दूर नहीं है जब प्रदेश की जनता एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता सौंपने वाली है। इस अवसर पर प्रोफेसर विरेंद्र, पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिंलिंग के पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र अहलावत, अमरजीत अहलावत, रवि कादयान, विजय अहलावत, श्रीओम अहलावत, सतीश मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें