फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: उद्यमियों की औद्योगिक क्षेत्रों में टूटी सड़कों को ठीक कराने की मांग

विज्ञापन
-फोटो 84 : आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर भरा गंदा पानी। स्रोत कोबी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्रों की बदहाल सड़कों को ठीक कराने की मांग की है। कोबी ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि वर्ष 2016 में औद्योगिक क्षेत्रों का प्रबंधन एचएसआईआईडीसी को सौंपे जाने के बाद करोड़ों रुपये के विकास कार्यों के दावे किए गए, लेकिन धरातल पर स्थिति अलग है। सड़कों की हालत खराब है, बदहाल सीवर व्यवस्था के कारण पेयजल संकट बना हुआ है। सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है और कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन


कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने कहा कि एमआईई पार्ट-ए, एमआईई पार्ट-बी, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-16, सेक्टर-17 और सेक्टर-4बी समेत प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने बताया कि वर्षों से पत्र, ज्ञापन, बैठकों और व्यक्तिगत मुलाकातों के माध्यम से अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन शिकायतों का न तो संतोषजनक जवाब मिलता है और न ही समाधान किया जाता है। कोबी ने जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की है।

-फोटो 84 : आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर भरा गंदा पानी। स्रोत कोबी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें