फोटो कैप्शन 72: गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते स
एजेंसी न्यूज एजेंसी
गुभाना। गांव के लोकहित पुस्तकालय में महान क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। समिति सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने कहा कि आजाद का जीवन देशभक्ति, साहस और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने राम प्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह सहित अन्य क्रांतिकारियों के साथ अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, जय भगवान प्रधान, पहलवान रामकुमार, हरिओम कौशिक, दीपक कौशिक, फूल कुमार, महेंद्र, राजेश, अमित और विकास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।