फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणना प्रपत्र भरवाने में कोई मतदाता न छूटे, बीएलए-2 घर-घर पहुंचें : राजेंद्र सिंह जून

Thu, 18 Jun 2026 06:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून। स्रो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने बुधवार को पार्टी की ओर से नियुक्त बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कांग्रेस की ओर से बहादुरगढ़ हलके के लिए नियुक्त बीएलए-1 वेद प्रधान भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने सभी बीएलए-2 से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत कर उनके बूथों की स्थिति की जानकारी ली तथा उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
जून ने कहा कि प्रत्येक बीएलए-2 यह सुनिश्चित करें कि उसके बूथ क्षेत्र का हर मतदाता गणना प्रपत्र अवश्य भरें। उन्होंने बताया कि जो मतदाता गणना प्रपत्र भरने से वंचित रह जाएगा उसका नाम मतदाता सूची से हटने की संभावना बनी रहेगी। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करे और उन्हें प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र भरवाने के बाद उन्हें संबंधित बीएलओ के पास समय पर जमा कराना भी जरूरी है ताकि सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रूप से दर्ज रह सकें। उन्होंने बीएलए-2 को अभियान की गंभीरता समझाते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें