फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 15 को पेंशन आक्रोश मार्च निकालेंगे कर्मचारी

Fri, 12 Jul 2024 06:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले सभी विभागों के कर्मचारी 15 जुलाई को झज्जर शहर में पेंशन आक्रोश मार्च निकालेंगे। मार्च महर्षि दयानंद स्टेडियम से लघु सचिवालय तक निकाला जाएगा।
विज्ञापन

समिति के सभी पदाधिकारी विभिन्न विभागों में जाकर कर्मचारियों को पेंशन आक्रोश मार्च में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। समिति के राज्य कार्यकारिणी सदस्य और झज्जर के संयोजक डॉक्टर पुष्पेंद्र कादियान और जिला अध्यक्ष नवबहार यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि 15 जुलाई को पेंशन आक्रोश मार्च में सभी विभागों के कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग रखेंगे।
उन्होंने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार मांग की तरफ ध्यान नहीं दे रही। नई पेंशन योजना में कर्मचारियों और उनके परिवार को किसी भी प्रकार की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा नहीं मिलती। कर्मचारी लंबे समय से लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के सामने पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा के बैनर तले सभी जिलों में पेंशन आक्रोश मार्च निकाला जा रहा है। पेंशन बहाल न होने से कर्मचारियों में रोष है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अगर समय रहते सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग नहीं मानी तो एक सितंबर को पंचकूला में इकट्ठे होकर चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें