फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित मूल्यांकन और रेमेडियल कक्षाओं पर ध्यान दिया जाए : श्योराण

विज्ञापन
17jjrp05- डाइट में आयोजित बैठक में मौजूद स्टाॅफ सदस्य। स्रोत-​डाइट
विज्ञापन
झज्जर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान माछरौली में प्रधानाचार्य अनिल श्योराण की अध्यक्षता में डाइट के समस्त फैकल्टी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। प्रधानाचार्य ने फैकल्टी सदस्यों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक सुधार के लिए नियमित मूल्यांकन और रेमेडियल कक्षाओं पर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

निपुण योग्यताओं में प्रगति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हो तो कक्षा 1 से 3 तक के छात्रों की फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने चेताया कि यदि छात्र कक्षा दक्षताएं प्राप्त किए बिना अगली कक्षा में जाते हैं तो यह दीर्घकालिक शैक्षिक हानि का कारण बनता है।
श्योराण ने कहा कि डाइट फैकल्टी को शिक्षण प्रक्रिया का केंद्र बनना होगा जहां नवाचारी शिक्षण विधियां अपनाई जाएं और शिक्षकों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाए। जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने कहा, सेंसस 2.0 में पाई गई कमजोर दक्षताओं, जैसे पढ़ने की गति, गणित में दो अंकों के जमा और घटा पर तत्काल ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

फैकल्टी सदस्यों से आग्रह किया कि किसी विद्यालय में मॉनिटरिंग से पूर्व सेंसस असेसमेंट के आंकड़ों का गहन विश्लेषण किया जाए। विशेष रूप से स्पोर्टेड एवं रिकॉग्नाइज्ड शिक्षार्थियों की प्रगति पर फोकस किया जाए। डॉ. पूनिया ने मेगा मॉनिटरिंग के दौरान चेकलिस्ट का उपयोग करने के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें