फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटीजन चार्टर का पालन करें नागरिक : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) स्टेज-तीन की पाबंदियां लगाई गई हैं। इसके तहत जिले में सभी एजेंसियों को प्रदूषण नियंत्रण उपायों और प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर परिषद झज्जर, बहादुरगढ़ व बेरी पालिका क्षेत्र में आयोग द्वारा जारी आदेशों की पालना की जा रही है। बहादुरगढ़ व झज्जर में शहरी स्थानीय निकाय की एंटी स्मॉग गन कार्य कर रही है और सड़कों पर टेंकरों से पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे सिटीजन चार्टर की अनुपालना करते प्रदूषण स्तर को कम करने में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें