फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मारपीट से बिजली कर्मचारियों में रोष, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। ईस्माईलपुर गांव में बिजली कर्मचारियों से मारपीट के मामले में विरोध के बीच पुलिस ने एक युवक समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है। कर्मचारियों ने पुलिस से युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं घायल मोहित को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

कर्मचारी मोहित ने पुलिस को बताया कि रात के समय फाल्ट ठीक करने के लिए ईस्माईलपुर गांव एक साथी के साथ गया था। रात के समय जब वह फाल्ट ठीक कर रहा था तो गांव के लोकेश नामक एक युवक उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लोकेश के साथ कुछ अन्य युवकों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद बिजली कर्मचारियों में रोष बना है। पुलिस ने मोहित की शिकायत पर लोकेश और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना प्रभारी लोकेश ने बताया कि मोहित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें