फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन तारें हटाने का काम अधर में लटका

Tue, 08 Dec 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला बहादुरगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़ शहर के आबादी क्षेत्र से बिजली निगम की ओर से चार करोड़ से अधिक की लागत से हटाई जाने वाली हाईटेंशन तारों का कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे व हुडा का सहयोग नहीं मिलने से कुछ दिनों से बिजली निगम का कार्य बाधित हो रहा है। हालांकि लाइन शिफ्टिंग का कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूरा को चुका है।

शहर की काफी पुरानी इस समस्या के निदान को लेकर शहरवासियों ने धरने-प्रदर्शन करते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकार व वर्तमान की भाजपा सरकार को कई बार ज्ञापन भी दिए।
विज्ञापन


कई लोग घरों की छतों से बिल्कुल छुकर निकलने वाली इन हाईटेंशन लाइनों की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं तो कई निशक्त का जीवन जीने पर मजबूर हुए।

इस समस्या के निदान को लेकर आवाज उठी तो तब जाकर सरकार जागी। इसके लिए चार करोड़ से अधिक की राशि मंजूर की गई।

लाइन शिफ्टिंग का कार्य भी शुरू हुआ लेकिन कई जगह पूरा हुआ तो कुछ जगह बाधित भी हो रहा है। कहीं हाइवे पर मेट्रो वर्क तो कहीं हुडा के क्षेत्र में किसी न किसी कारण से कार्य बाधित हो रहा है।

सेक्टर-6 की पहली पुलिया के पास भी काम पूरी तरह से रूका हुआ है। हाइवे की तरफ से अभी तक अंडर ग्राउंड केबल दबाने की परमिशन न मिलने के कारण निगम कर्मियों को भी लाइन शिफ्टिंग में देरी हो रही है।
विज्ञापन


लाइन शिफ्टिंग के कार्य को जल्द पूरा करने के लिए बिजली निगम कार्यालय में मंगलवार को नेशनल हाईवे और हुडा अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई है।

तीनों विभागों के उच्च अधिकारी इसमें शामिल होंगे और जहां-जहां काम में रोड़ा अटक रहा है वहां उसके निदान को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।

नेशनल हाईवे व हुडा के तालमेल के अभाव में कई जगह लाइन शिफ्टिंग में दिक्कतें आ रही हैं। इसके चलते काम कुछ बाधित हुआ है।

शहर के अन्य क्षेत्रों जहां से उन्हें हटाया जाना है वहां काम जरूर चल रहा है। लगभग 80 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है। जैसे ही दोनों विभागों से हरी झंडी मिल जाएगी उसके बाद जल्द ही लोगों को पूरी लाइन शिफ्टिंग की सौगात मिल जाएगी।
-एसजी वत्स, एक्सईन, यूएचबीवीएन, बहादुरगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें