फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-6 मार्केट में गिरा बिजली का खंभा, कोई हताहत नहीं

Sat, 06 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : सेक्टर-6 मार्केट में गिरा स्ट्रीट लाइट का जर्जर पोल। स्रोत पाठक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 में ट्रैफिक थाना के साथ लगती मार्केट में लगी एक स्ट्रीट लाइट का जर्जर खंभा टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


सेक्टर-6 निवासियों सतीश कुमार, विपिन अग्रवाल ने बताया कि पोल काफी समय से कमजोर था। झुका हुआ था। लोहे के चारों तरफ जग लग चुका था और उसका आधार भी गल चुका है। सुबह अचानक पोल तेजी से सड़के के बीच गिर गया। दुकानदारों का कहना है कि सेक्टर-6 मार्केट में सिर्फ यही नहीं, बल्कि कई अन्य स्ट्रीट लाइट पोल भी इसी तरह जर्जर अवस्था में हैं।
लोग रोजाना इन खंभों के पास से गुजरते हैं जिससे किसी भी पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विकास शर्मा ने बताया कि मार्केट में कई पोल वर्षों पुराने हैं, जिनकी समय-समय पर मरम्मत या बदलने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने नगर परिषद से जर्जर पोलों को तुरंत हटाकर नए पोल लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि नगर परिषद या संबंधित विभाग को स्ट्रीट लाइट के पोलों का निरीक्षण करना चाहिए। जहां भी यह पोल जर्जर हो गए हैं, उन्हें बदलने की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि कोई भी शख्स इसकी चपेट में न आए और कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
विज्ञापन


सेक्टर-6 में गिरा पोल हटवा दिया गया है। मार्केट क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लगे सभी जर्जर खंभों की सूची बनाने का काम किया गया है। अगले चरण में इन सभी को हटाकर नए खंभे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


-आकाश, जेई, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें