फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बस्ती में बिजली निगम का छापा, हड़कंप

Fri, 14 Apr 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बिजली निगम की ओर से नई बस्ती में बिजली चोरी पकड़ने के लिए टीम ने अल सुबह छापा मारा। इस छापे में 6 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। लोग कुंडी लगाकर चोरी करते पकड़े गए हैं वहीं मीटरों के साथ छेड़छाड़ का मामला भी पाया गया है। कॉलोनी में बिजली निगम की टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। साथ ही अन्य लोगों को भी हिदायत दी गई कि यदि कोई भी बिजली चोरी या मीटर के साथ छेड़छाड़ मिली तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम में जूनियर व सीनियर अधिकारी शामिल रहे।
दरअसल, बिजली निगम की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत ही नई बस्ती में सुबह छापा मार कार्रवाई की गई। इसके तहत नई बस्ती के 6 बिजली चोरों को पकड़ा। टीम की यह कार्रवाई काफी तेजी से हुई। पकड़े गए बिजली चोरों पर जुर्माना भी लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि निगम की ओर से यह अभियान लगातार चलता रहेगा और बिजली चोरी हर कीमत पर रोकी जाएगी।
विज्ञापन


कहां-कहां पहुंची निगम की टीम
बिजली निगम की टीम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंची। लेकिन सबसे तीव्र गति से कार्रवाई टीम के अधिकारियों ने नई बस्ती में की। इसके बाद लालचंद कालोनी में भी निगम की कार्रवाई जारी रही। बताया गया है कि जो बिजली चोर पकड़े गए हैं वे सीधी तार डालकर या फिर बिजली मीटर के साथ छेड़छाड़ करके चोरी कर रहे थे। टीम के सदस्यों ने न केवल तारों को चैक किया बल्कि मीटरों को भी बारीकी से जांचा। इसके बाद टीम आगे बढ़ी। इस तरह टीम ने लगभग सैकड़ों मकानों में बिजली चेकिंग का अभियान चलाया। टीम के अधिकारियों ने बताया कि 6 बिजली चोरों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। उन पर जुर्माना भी लगाया गया है।

कौन-कौन अधिकारी रहे टीम में शामिल
बिजली चोरी पकडने वाली टीम में कई सीनियर व जूनियर अधिकारी शामिल रहे। जिनमें दयाकिशन जेई, लोकेश जेई, राम सिंह जेई, दलबीर, रामफूल लाइनमैन, नवीन कुमार, प्रदीप एएलएम, राकेश, सतनारायण एएलएम व संजीव शामिल रहे। इसी टीम ने शहर की कई कालोनियों में बिजली चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
इस संबंध में निगम के कार्यकारी अभियंता सांवरिया गिरधारी वत्स का कहना है कि बिजली चोरी अभियान लगातार जारी है। इस अभियान में वर्ष 2017 में अब तक 200 से अधिक बिजली चोर पकड़े जा चुके हैं और उन पर लाखों का जुर्माना भी किया गया है। बिजली चोरों से जुर्माने की रकद की रिकवरी भी की जा रही है। लगभग 50 प्रतिशत से अधिक की राशि बिजली चोरों ने वसूल ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें