फोटो 72: उपमंडल स्तरीय भवन एवं आवासीय कालोनी
- फोटो : mathura
बादली। क्षेत्र के लोगों को नई सौगात के तौर पर उपमंडल स्तरीय नए भवन के मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सब कुछ ठीक रहा तो भवन अगले कुछ ही दिनों में अधिकारियों के सुपुर्द कर हो जाएगा।
फिलहाल भवन में बिजली कनेक्शन लाइन का कार्य शेष है जिसके लिए विभाग की ओर से कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया गया है। उपमंडल अधिकारी रमन गुप्ता ने बादली का कार्यभार संभालते ही संबंधित अधिकारियों के साथ भवन का निरीक्षण कर जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
बादली में बना मिनी सचिवालय लोगों के साथ अधिकारियों को भी खुशी देने वाला है। करीब 30 करोड़ की लागत से भवन निर्माण और आवासीय काॅलोनी पर काम पूरा हो गया है। माजरा गांव के पास बाईपास पर बनने वाले 23.61 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले भवन का निर्माण कार्य और फिनिसिंग कार्य पूरा हो है। सीवर कनेक्शन हो गए हैं जबकि बिजली कनेक्शन के लिए निगम को फाइल भेजी गई है।
उपमंडल(ना.) परिसर बादली में बनने वाली उपमंडल आवासीय कॉलोनी बादली का शिलान्यास 2022 के मार्च में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि शुभारंभ बड़े समारोह से किया जाएगा।