फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के इलाज के लिए ले जा रहे थे दिल्ली, अस्पताल पहुचंने से पहले मौत

विज्ञापन
विलाप करती महिला को घर ले जाते परिजन। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। मां के कैंसर के इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन भगवान का कुछ और ही मंजूर था। दिल्ली से करीब 30 किलोमीटर पहले ही एक ट्राले ने स्कॉर्पियो गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें बुजुर्ग महिला व गाड़ी के चालक की मौत हो गई, जबकि दंपती का रोहतक पीजीआई में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। गाड़ी भी वे किराये पर लेकर गए थे और हादसे में गाड़ी चालक महावीर की भी घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन

बिरोहड़ गांव से वीरवार सुबह ओमप्रकाश का परिवार स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर दिल्ली दवाई लेने के लिए जा रहा था। जब उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर गांव कबलाना के पास पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कार्पियो गाड़ी में का चालक महाबीर व बनारसी देवी ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं इसी गाड़ी में बैठे महिला रेखा उसका पति ओमप्रकाश निवासी बिहरोड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, हादसे को अंजाम देने वाला आरोपी चालक ट्राले को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सामान्य अस्पताल में पहुंचे मृतकों के परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। अस्पताल में पहुंची महिलाएं विलाप करती रहीं। परिवार के लोगों उनका ढांढस बंधाते रहे। वहीं गांव में भी एक साथ दो मौत होने के कारण मातम का माहौल है। दोपहर बाद गांव में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
जाम की बनी रही स्थिति
घटनास्थल पर दोनों वाहनों की टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क के बीच में खड़े होने के कारण वाहनों को निकलने का रास्ता नहीं था। जिसके कारण वन-वे करके वाहनों को निकालना पड़ा। इसकी वजह से घटनास्थल पर काफी समय तक जाम की स्थिति बनी रही। गाड़ियों को पुलिस ने घटनास्थल से हटवाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाया। जाम की स्थिति बनने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। दोनों वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आरोपी ट्राला चालक की तलाश की जा रही है।
- राजेश कुमार, सदर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें