फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हड़ताल के बाद सिविल अस्पताल में हुए आठ ऑपरेशन

विज्ञापन
15jjrp16- सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ओपीडी पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगे मरीज व उनके परि
विज्ञापन
झज्जर। डॉक्टरों की हड़ताल के बाद अब सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन नियमित रूप से शुरू हो गए हैं। सोमवार को 8 अलग-अलग ऑपरेशन हुए। इसमें हड्डी में एक हाथ और एक घुटने, दो सिजेरियन और चार आंखों के ऑपरेशन शामिल हैं। इसके अलावा मंगलवार को भी अलग-अलग मरीजों को ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते सरकारी अस्पताल में ओपीडी कम हो गई थी। सोमवार को सिविल अस्पताल में नियमित ओपीडी भी लगी। सोमवार को 1,200 के लगभग ओपीडी हुई। इसमें अकेले हड्डी रोग की ही 150 ओपीडी हुई। इसके अलावा बाल रोग और महिला रोग की भी 100 से अधिक ओपीडी हुई।

महिलाएं ज्यादा रहीं, पर्ची केवल 20 को मिल रही
सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड पूरी तरह से बंद हो गए हैं। ऐसे में अब गर्भवती महिलाओं को अनुबंधित निजी अस्पतालों से ही अल्ट्रासाउंड कराने पड़ रहे हैं। इसमें भी केवल 20 गर्भवती महिलाओं को ही पर्ची दी जा रही है ऐसे में बाकी महिलाओं को दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें