बेरी। ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में 34वीं हरियाणा मास्टर्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बेरी निवासी 78 वर्ष ओमप्रकाश कादयान ने हेमर थ्रो में स्वर्ण पदक व 2 किलोमीटर वॉक में कांस्य पदक जीतकर अपने जिले व गांव का नाम रोशन किया। ओमप्रकाश कादयान ने इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपने गांव का नाम रोशन किया हैं। वहीं गांव बाघपुर के खिलाड़ी इंद्र सिंह ने 74 की उम्र में ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव बाघपुर व जिले का नाम रोशन किया हैं। इंद्र सिंह ने इससे पहले भी ऊंची कूद में कई पदक जीत चुके हैं।