फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईडी का काम गलत तरीके से पैसे कमाने वालों को पकडना, नहीं होता सरकार का कोई दबाव : करनल सिंह

विज्ञापन
करनल सिंह, ईडी के पूर्व मुखिया। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बाटला हाउस एनकाउंटर का नेतृत्व करने वाले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व मुखिया 1984 बैच के आइपीएस अधिकारी करनल सिंह ने जाखौदा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान करनल सिंह ने कहा कि ईडी ने न पहले कभी सरकार के दबाव में काम किया और न अब कर रही है। ईडी का काम गलत तरीके से पैसे कमाने वालों को पकड़ना है।
विज्ञापन

इसमें सरकार का कोई दबाव नहीं होता है। यदि कोई नेता, अधिकारी या कोई ईडी के दुरुपयोग केआरोप लगा रहा है तो यह गलत है। ईडी एक स्वतंत्र जांच एजेंसी है, जो अपना स्वभाविक काम कर रही है। ईडी की ओर से जब भी किसी ऐसे आरोपी को पकड़ा जाता है तो वह खुद का बचाव करने के लिए इस तरह के आरोप लगाता है। ईडी किसी भी मामले में आरोपों पर सबूतों के साथ कार्रवाई करती है। फिर मामला कोर्ट में चला जाता है। मामले में कौन दोषी है या नहीं इसका फैसला अदालत का होता है। करनल सिंह ने कहा कि ऐसे में किसी एजेंसी को लेकर यह कहना कि वह जबरदस्ती से काम कर रही है, यह कोई तर्क नहीं है। करनल सिंह ने कहा कि मनी लांड्रिंग देश के लिए सबसे नुकसानदायक है। मनी लांड्रिंग करने वालों के साथ-साथ भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें