-फोटो 89 : अस्पताल में पहुंचे मृतक सुखबीर सिंह के परिजन। संवाद
बहादुरगढ़। सिटी थाना झज्जर में तैनात ईएएसआई सुखबीर (48) निवासी गांव झांझकलां, जींद का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह सोमवार शाम दोस्त के घर गए थे और रात में खाना खाकर सो गए। सुबह दोस्त ने उठाया तो मृत मिले। घटना से पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
ईएएसआई ड्यूटी पर झज्जर में तैनात थे और सोमवार शाम बराही गांव में अपने दोस्त विकास के बेटे की जन्मदिन पार्टी में गए थे। परिवार में खुशी का माहौल था। रात करीब साढ़े 8 बजे वे कमरे में सो गए थे। सुबह 6 बजे दोस्त संजय निवासी बराही चाय देने गए तो वह नहीं उठे।
वह उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने इनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। उनके चार बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि दो बेटे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार और साथियों में गहरा शोक है।