फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में महसूस हुए भूकंप के झटके: रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.3, झज्जर रहा केंद्र

Sun, 21 Dec 2025 12:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर में आए भूकंप से फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 
विज्ञापन
भूकंप के झटके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर हरियाणा के झज्जर क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र झज्जर में ही था और इसकी गहराई धरती के अंदर लगभग 10 किलोमीटर बताई जा रही है।

विज्ञापन


फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। यह झटका हल्का होने के कारण बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। हरियाणा का झज्जर-रोहतक क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से सक्रिय जोन में आता है। यहां समय-समय पर छोटे-मोटे झटके आते रहते हैं, जो हिमालयी प्लेटों की टकराव गतिविधि से जुड़े हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे झटकों से सतर्क रहना चाहिए, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें