03jjrp04- झज्जर। ई-संजीवनी ओपीडी के तहत मरीजों को जानकारी देते चिकित्सक। स्रोत- स्वास्थ्य विभाग
झज्जर। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने से ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया हुआ है। जिले के काफी लोग इस पोर्टल के माध्यम से परामर्श लेकर इलाज करवा रहे हैं। ई-संजीवनी के माध्यम से जिले में पिछले छह माह में लगभग 5994 मरीजों ने परामर्श लेकर इलाज करवाया है।
नागरिक अस्पताल में हर कार्य दिवस पर ई-संजीवनी ओपीडी लगती है। लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े, इसलिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ई-संजीवनी पोर्टल बनाया गया है। गांवों में सब हेल्थ सेंटर पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं होने की स्थिति में वहां तैनात स्टाफ की मदद से ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से मरीजों को परामर्श विशेषज्ञ चिकित्सकों से दिलवाया जाता है। इसके अलावा मरीजों की रिपोर्ट, एक्सरे भी भेजे जाते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात अधिकारी संबंधित बीमारी के विशेषज्ञ डॉक्टर के पास वीडियो कॉल के माध्यम से मरीज को परामर्श देते हैं।
जिले में अप्रैल 2024 से अब तक जिले के 8084 मरीजों ने ई-संजीवनी की सुविधाएं ली हैं। अगर मरीज को किसी प्रकार के टेस्ट करवाने की जरूरत होती है तो डॉक्टर की सलाह पर मरीज अपनी सुविधा के अनुसार नागरिक अस्पताल या बाहर से भी टेस्ट करवा सकता है।