फोटो-65: गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करते डूसू अध्यक्ष आर्यन, विराट, पारस व सूर्य मान। स्रोत
बहादुरगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष आर्यन मान ने शिष्टाचार मुलाकात की। उनके साथ समाजसेवी विराट मान, पारस और सूर्य मान भी मौजूद रहे। उन्होंने गृह मंत्री को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
आर्यन मान ने कहा कि बातचीत के दौरान समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ाने, शिक्षा, रोजगार और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
विराट मान ने कहा कि युवाओं को देश और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का सही दिशा में उपयोग जरूरी है। पारस और सूर्य मान ने कहा कि देश के वरिष्ठ नेतृत्व से मिलने और सामाजिक विषयों पर चर्चा करने का अवसर उनके लिए प्रेरणादायक रहा।