बादली। रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को बादली अनाज मंडी का दौरा किया और प्रदेश सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा खरीद व्यवस्था किसानों के लिए मुसीबत बन चुकी है। खरीद नीति से किसान तंग हैं और सरकार उन्हें राहत देने की बजाय और उलझा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में न तो किसानों की पूरी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है और न ही खराब फसल का उचित मुआवजा दिया जा रहा है। सरकार ने ऐसे नियम बना दिए हैं जिनसे किसान मंडियों में भटकने को मजबूर हैं।