बहादुरगढ़। थाना सेक्टर-6 के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-16/17 की टीम ने चोरी का मोबाइल फोन खरीदने के मामले में निर्देश निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया है। चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र ने बताया कि प्रमोद निवासी बिहार हाल ओमेक्स सिटी ने इस संबंध में शिकायत दी थी। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-6 में एफआईआर दर्ज की थी।