फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: झज्जर में डंपर ने ट्रैक्टर चालक और किशोर को कुचला, मौत, एक घायल

Wed, 23 Nov 2022 01:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

डंपर ने पहले ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारी, फिर प्रदूषण जांच केंद्र और पंक्चर लगाने के खोखे में जा घुसा। गुरुग्राम रोड पर दुलीना पुलिस चौकी के पास हादसा हुआ। एक अन्य युवक घायल है। डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर में मंगलवार की रात गुरुग्राम रोड पर एक डंपर मौत बनकर दौड़ा। तेज रफ्तार डंपर ने पहले एक ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारी और उसके चालक को घायल कर दिया। इसके बाद वह पेट्रोल पंप पर पंक्चर और प्रदूषण जांच केंद्र के खोखे में जा घुसा और वहां एक किशोर और युवक को कुचल दिया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां ट्रैक्टर चालक और किशोर को मृत घोषित कर दिया गया जबकि युवक की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी कर्मवीर, सदर थाना प्रभारी जयवीर सिंह डीएसपी राहुल देव सामान्य अस्पताल पहुंचे। मामले की जानकारी मृतकों के परिजनों को भी दे दी है। मृतक ट्रैक्टर ट्राली चालक के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस के अनुसार मेहराणा निवासी ओमप्रकाश (56) अपनी रिश्तेदारी से ट्रैक्टर ट्राली लेकर गुरुग्राम की तरफ से झज्जर की तरफ आ रहे थे।

जब वह दुलीना पुलिस चौकी से आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित हुआ डंपर पेट्रोल पंप पर स्थित प्रदूषण जांच केंद्र और टायर पंक्चर के लिए रखे दो खोखों में जा घुसा। जिससे वहां पर मौजूद बिहार के दामोदरपुर निवासी 14 वर्षीय मोहम्मद एजाज पुत्र मोहम्मद मजमूल और प्रदूषण जांच केंद्र में मौजूद लालू नाम का युवक डंपर की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


सभी घायलों को पेट्रोल पंप के कर्मियों ने अन्य लोगों की मदद से सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ओमप्रकाश और मोहम्मद एजाज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार की सुबह शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डंपर चालक डंपर छोड़कर गायब हो गया था। 

मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है । बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतकों के परिजनों को सौंप दिया जाएगा। -राहुल देव, डीएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें