फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पोर्टल पर डाटा न होने से बिना गेट पास कटाए लौटे किसान, नहीं हो पाई खरीद

विज्ञापन
28jjrp14- झज्जर। अनाज मंडी में सरसों की भराई करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में अपनी सरसों की फसल लेकर पहुंचे पांच से छह किसानों का डाटा मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज नहीं होने के चलते गेट पास नहीं काटा गया। इसके चलते किसानों को वापस लौटना पड़ा।
अनाज मंडियों में पहले दिन किसी भी किसान की फसल नहीं खरीदी गई। इसके अलावा ई-खरीद पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के चलते अभी किसानों के काटे गए गेट पास भी पोर्टल पर नहीं दिखाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन कुल 13 किसान अपनी फसल लेकर पहुंचे इसमें से 11 किसानों के मैनुअल गेट पास काटे गए हैं जबकि दो किसानों के ऑनलाइन गेट पास काटे गए है। इसके अलावा दो किसानों के जौ की फसल के गेट पास काटे गए हैं। ऑनलाइन गेट पास में किसान की बायोमैट्रिक व ट्रैक्टर की फोटो भी पोर्टल पर अपडेट की जा रही है।


जौ की हुई प्राइवेट खरीद
मंडी में जौ की फसल की प्राइवेट खरीद की गई। दो किसान करीब 92 क्विंटल अपनी जौ की फसल लेकर पहुंचे। इस दौरान पहले और अब तक आई करीब 150 क्विंटल जाै की प्राइवेट खरीद की गई।


नमी के कारण नहीं बिकी सरसों
नमी के कारण सरसों की प्राइवेट खरीद नहीं हो सकी। सरसाें की फसल को आठ प्रतिशत नमी पर खरीदा जा रहा है जबकि मंडी में पहुंच रही सरसाें की फसल में करीब 15 से 16 प्रतिशत नमी मिल रही है।


पोर्टल अपडेट नहीं होने से किसान परेशान
पोर्टल अपडेट न होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। किसान अपनी फसल मंडी में लेकर पहुंच तो रहे है लेकिन ऑनलाइन के बजाय मैनुअल गेट पास काटे जा रहे है।


मंडी का एक ही गेट खोला गया
मंडी में अपनी फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों के लिए मार्केट कमेटी की तरफ से दोनों गेट खोलने की बात कही गई थी लेकिन शनिवार को किसानों के लिए एक ही गेट खोला गया जबकि दूसरे गेट पर ताला लटका मिला।


शेड का काम अधूरा
सरकारी खरीद के लिए मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने गेट पास काटने शुरू कर दिए है लेकिन अभी तक टीन शेड लगाने का काम पूरा नहीं हुआ है। इसके अलावा मंडी में अभी साफ-सफाई का काम भी अधूरा है। मंडी के शेड के नीचे रोडी, क्रेशर को उठाने का काम नहीं हुआ है।


ऑपरेटर मिलने के बाद काटा होगा चालू
किसानों की सुविधा के लिए काटा लगाया गया है जो कि बंद पड़ा है। मार्केट कमेटी को ऑपरेटर नहीं मिलने के चलते काटा चालू नहीं हो पा रहा है। इसके लिए मार्केट कमेटी ने पत्र भी लिखा है। आपरेटर मिलने के बाद मंडी के काटा को चालू किया जाएगा।
विज्ञापन



वर्जन
झज्जर अनाज मंडी में शनिवार को सरसों की फसल के लिए 13 किसानों के गेट पास काटे गए जिसमें से 11 मैनुअल व दो ऑनलाइन गेट पास कटे। शनिवार को किसी भी किसान सरसों के फसल की सरकारी खरीद नहीं हुई।
रामनिवास, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें