फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राष्ट्रीय पैरा फेंसिंग चैंपियनशिप में संदीप मोर ने जीते दो रजत

विज्ञापन
28jjrp06- अपने पदक के साथ रेढूवास व हाल में शास्त्री नगर रोहतक निवासी संदीप मोर। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
24 से 27 मार्च 2026 तक राजस्थान के जयपुर में हुआ आयोजन
विज्ञापन

फोटो-6
संवाद न्यूज एजेंसी
साल्हावास। राजस्थान के जयपुर में गत 24 से 27 मार्च तक आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय पैरा फेंसिंग चैंपियनशिप में रेढूवास व हाल में शास्त्री नगर रोहतक निवासी संदीप मोर ने दोहरा रजत पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस प्रतियोगिता में संदीप ने फॉइल टीम और एपे टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किए हैं। उनके पिता छत्तर सिंह सेना से सेवानिवृत्त रहे हैं। वे अपने समय में बॉक्सिंग खिलाड़ी भी थे। बचपन में ही पिता ने गांव में संदीप को बॉक्सिंग की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी थी। उन्होंने एक बार झज्जर जिले की ओर से ट्रायल देकर भिवानी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए चयन हुआ था लेकिन पैर में चोट लगने के कारण वह खेल नहीं पाए।
विज्ञापन

फेंसिंग में कदम रखने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इससे पहले वह दौड़ के खिलाड़ी भी रह चुके हैं और वर्ष 2019 में दुबई में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


दिन में नौकरी और शाम को प्रैक्टिस

संदीप मोर ईएसआई डिस्पेंसरी में कार्यरत हैं। दिन में नौकरी और शाम को कठिन अभ्यास के बीच संतुलन बनाकर संदीप ने यह उपलब्धि हासिल की जो युवाओं के लिए प्ररेणा है। फेंसिंग में यह उनकी दूसरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता है और लगातार दूसरी बार पदक जीतकर उन्होंने अपनी निरंतरता साबित की है।
विज्ञापन



संदीप मोर की बहन पूजा मोर अंतरराष्ट्रीय स्तर की पैरा एथलीट हैं। वर्ष 2023 में चीन में आयोजित एशियन गेम्स की पदक विजेता रह चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर अपनी प्रतिभा साबित की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें