फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मोर्चरी के चैंंबर खराब होने से शवों में सड़न, दुर्गंध से मरीज और तिमारदारों को परेशानी

Sun, 03 Sep 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल में बनाए गए शवगृह में रखे चार में से तीन डैड बॉडी चेंबर (फ्रिजर) खराब हैं। इस कारण यहां रखे गए शवों में सड़न पैदा होने लगती है और दुर्गंध से बुरा हाल रहता है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीज भी इससे परेशान हैं। शवों को सुरक्षित रखने के लिए बर्फ लगाना पड़ रहा है। फाॅरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर ने भी अस्पताल प्रबंधन को इसे ठीक कराने के लिए पत्र लिखा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से बायोमेडिकल इंजीनियर को इस बारे में अवगत कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बीएमई के आने व उनके द्वारा जांच करने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह कब तक ठीक होगा।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर के साथ ही शवगृह बनाया हुआ है। पोस्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस की ओर से यहां पर शव को लाया जाता है। जिन शवों की शिनाख्त नहीं होती उन्हें 72 घंटे रखना पड़ता है। मगर उनको रखने के लिए जो व्यवस्था शवगृह में होनी चाहिए वह नहीं है। जिस चेंबर में शव को रखा जाता है वह सही से काम नहीं कर रहे। शवगृह में चार में से 3 डैड बॉडी चेंबर काफी दिनों से काम नहीं कर रहे हैं। इस कारण शवों में सड़न पैदा होने लगी है। जिससे दुर्गंध आती है और परिसर में बुरा हाल रहता है। अस्तताल में आने मरीज भी इससे परेशान हैं।
फॉरेंसिक विशेषज्ञ ने लिखा है पत्र



अस्पताल के फारेंसिक विशेषज्ञ डाक्टर अमित राठी का कहना है कि डैड बॉडी चेंबर को ठीक करवाने के लिए प्रधान चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा है लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई भी कार्य नहीं हुआ है। अस्पताल में यदि कई शव आते हैं तो उन्हें रखना बेहद मुश्किल है, क्योंकि तीन डैड बॉडी चेंबर खराब हैं। ऐसी स्थिति में बर्फ की व्यवस्था कर शवों को रखा जा रहा है ताकि उनसे दुर्गंध न उठे। मगर उमसभरी गर्मी के इस मौसम में काफी बर्फ लगने के बाद भी दुर्गंध हो जाती है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों व ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों व तिमारदारों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन




वर्जन...

शवगृह में डैड बॉडी चेंबर खराब हैं, यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसको लेकर वे पता लगाकर समाधान करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

-डॉ. देवेंद्र मेघा, प्रशासनिक अधिकारी, नागरिक अस्पताल।



वर्जन...

शवगृह में खराब पड़े डैड बॉडी चेंबर को ठीक करवाने के लिए वे बायोमेडिकल इंजीनियर को अवगत चुकी हैं। उनके आने व उनके द्वारा जांच करने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह कब तक ठीक होगा।
विज्ञापन


-डॉ. मंजू कादियान, पीएमओ, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें