फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में सीएनजी स्टेशन बंद होने से दिल्ली की दौड़ लगा रहे वाहन चालक

Mon, 25 Aug 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में खाली पड़ा सीएनजी पंप। संवाद - फोटो : गणपति बप्पा की मूर्ति तैयार करता कलाकार।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आठ दिन पहले उत्तर प्रदेश के बागपत के पास सीएनजी पाइपलाइन फटने के बाद से बहादुरगढ़ में सीएनजी की किल्लत बढ़ गई है। वाहन चालकों को अब दिल्ली की दौड़ लगानी पड़ रही है। बहादुरगढ़ में सीएनजी के 18 स्टेशन हैं, सभी पर उपलब्धता नहीं है।
विज्ञापन

वहीं हरियाणा सिटी गैस सर्विस (एचसीजी) के अधिकारियों का कहना है कि बहादुरगढ़ में सीएनजी सप्लाई चालू होने में अभी कितना टाइम लगेगा कहा नहीं जा सकता। इससे पहले अधिकारियों ने 10 दिन में सप्लाई सुचारु होने की बात कही थी।
उन्होंने कहा कि फिलहाल पाइपलाइन को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके चलते दिल्ली के सीएनजी पंपों पर वाहनों की लाइन लग रही है।
पिछले 8 दिनों से वाहन चालकों को सीएनजी गैस नहीं मिल रही है। सीएनजी वाहन चालक परेशान हैं।
बागपत के पास पिछले शुक्रवार को गेल कंपनी की गैस पाइपलाइन में विस्फोट हो गया था। इसके बाद से सीएनजी पंपों पर सप्लाई बाधित है।
प्रतिदिन एक लाख किलोग्राम सीएनजी की खपत : बहादुरगढ़ में प्रतिदिन करीब एक लाख किलोग्राम सीएनजी गैस की खपत होती है लेकिन गेल इंडिया की पाइपलाइन में फाॅल्ट के चलते गैस आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके चलते दिल्ली में सीएनजी पंपों पर वाहनों की काफी भीड़ लग रही है।
विज्ञापन

वाहन चालक प्रेम प्रकाश, सूरज, विकास, नवीन सैनी ने बताया कि टिकरी बॉर्डर से सीएनजी लेने में परेशानी इसलिए आ रही है कि उन्हें यदि रोहतक की तरफ जाना हो तो पहले सीएनजी लेने के लिए दिल्ली की तरफ आना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी होती है। सीएनजी स्टेशन चालू हो जाए तो परेशान नहीं होगी।

-फोटो 51 : बहादुरगढ़ में खाली पड़ा सीएनजी पंप। संवाद- फोटो : गणपति बप्पा की मूर्ति तैयार करता कलाकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें