फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज बूंदाबांदी के आसार, बढ़ेगी ठंड

Fri, 22 Dec 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सर्दी और प्रदूषण लगातार समस्या बने हुए हैं। लोगों को सुबह-शाम ही नहीं अब दोपहर भी ठंड लगने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद ठंड और ज्यादा बढ़ेगी, तापमान एक डिग्री लुढ़कने की संभावना है। एक्यूआई भी 319 पहुंच गया, इसके चलते लोगों को सांस लेने में समस्या होती रही।
विज्ञापन

वीरवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 42 से 90 प्रतिशत तक रहा। वहीं प्रदूषण के हालात बेहद खराब बने हैं। हवाओं की गति धीमी होने के बाद प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को एक्यूआई सुबह के समय जहां 319 रहा। शाम 5 बजे एक्यूआई 336 दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी में है। 22 दिसंबर को रात के समय बूंदाबांदी की संभावना है। यदि बूंदाबांदी होती है तो तापमान और ज्यादा कम होगा। इसके बाद ठंड भी बढ़ेगी। 23 से 26 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री तो न्यूनतम 6 से 9 डिग्री तक रहेगा। बहादुरगढ़ में वीरवार को प्रदूषण काफी उच्चस्तर पर दर्ज किया गया। सुबह स्मॉग और धुंध भी छाई रही। यह करीब 12 बजे तक रही। इससे दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वीरवार को सुबह के समय मौसम विभाग के अधिकारियों ने कोहरा पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें