फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत

विज्ञापन
27jjrp01- झज्जर। पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करते हुए जांच अ​धिकारी। स्त्रोत- संवाद
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर-गुरूग्राम मार्ग पर हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसा गांव याकूबपुर के पास हुआ। ट्रैक्टर चालक के भाई सोनू ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

झज्जर जिले के गांव सौंधी का रहने वाला बंटी पुत्र सूबे सिंह अपने भाई सोनू के साथ फरूखनगर से अपने गांव सौंधी आ रहे थे। जब वह प्रगति कम्पनी के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आए एक कैंटर ने ट्राली को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर चला रहा बंटी सड़क पर जा गिरा और ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के पलट जाने व उसके नीचे दबने की वजह से बंटी की मौत हो गई। हादसे के दौरान मृतक ट्रैक्टर चालक के भाई सोनू ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना उसी समय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। यहां अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी युद्धवीर का कहना है कि हादसे को अंजाम देने वाले कैंटर को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है। कैंटर चालकर कैंटर को छोड़कर फरार हो गया है। आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें