झज्जर में हुए अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की कबलाना के पास वाहन के नीचे दबने से मौत हो गई जबकि दूसरे छात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
जानकारी के अनुसार कबलाना निवासी 31 वर्षीय नीरज शुक्रवार रात को होनी हाइवा गाड़ी गांव से गोले पर छोड़ने जा रहा रहा। रास्ते में पशु गाड़ी के आगे आ गया, उसे बचाने के चक्कर में हाइवा पलट गया, जिससे नीरज उसके नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
वही गांव डीघल के पास ट्रेन की चपेट में आने से बी-फार्मेसी के छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान करीब 19 वर्षीय विकास निवासी गांव डीघल के रूप में हुई है l विकास अविवाहित था और एक निजी मेडिकल कॉलेज से बी फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था l परिजनों ने बताया कि विकास हर रोज सुबह घर से घूमने के लिए जाता था। आज सुबह जब वह घर से घूमने के लिए गया तो रेल हादसे का शिकार हो गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डीघल गांव के पास रोहतक-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। विकास के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं।