फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ड्रेन-8 ओवरफ्लो, खेतों में घुसा पानी

Thu, 04 Sep 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
03jjrp18- सिलानी गांव के पास ड्रेन के ओवरफ्लो होने पर कट्टे रखते ग्रामीण व कर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। पिछले तीन दिन से हो रही बारिश से बुधवार को लोगों को राहत मिली। झज्जर व आसपास के क्षेत्र में पूरा दिन रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके चलते प्रशासन की ओर से पानी निकासी के प्रबंध और तेज कर दिए गए।
वहीं जिले के सिलानी के पास से गुजर रही ड्रेन नंबर 8 बुधवार सुबह को ओवरफ्लो होना शुरू हो गई। ग्रामीणों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मिट्टी के कट्टों से रोकने का काम किया। बुलडोजर से बांध को बनाने का काम किया गया, तब जाकर राहत मिली। कुछ खेतों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि कई बार वह शिकायत दे चुके हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। पवन ने बताया कई बार बोलने के बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा। गांव सिलानी में ड्रेन नंबर-आठ पर सुबह के समय कटाव शुरू हो गया। यहां एक तरफ बांध नहीं है, जिस कारण खेतों की ओर पानी उतरने लगा। बाद में बांध बनाने का काम शुरू किया गया और पानी को खेतों में जाने से रोका गया। इससे राहत मिली।
इसके अलावा ड्रेन नंबर-8 में पानी का बहाव ज्यादा है। इस ड्रेन की क्षमता 4 हजार क्यूसिक है, लेकिन इसमें 6 हजार क्यूसिक से ज्यादा पानी चल रहा है। वहीं शहर के कच्चा सुर्खपुर रोड पर पानी एक फीट से ज्यादा भर गया, जिस कारण आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इसके चलते वहां से सांपला रोड एसटीपी तक पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया गया ताकि पानी की निकासी हो सके। नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने खुद मौके पर पहुंचकर इसका निरीक्षण किया।

03jjrp18- सिलानी गांव के पास ड्रेन के ओवरफ्लो होने पर कट्टे रखते ग्रामीण व कर्मी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें