फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डॉ. यशपाल फोगाट बने नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष

Mon, 25 Nov 2024 04:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
24jjrp01- नीमा के चयनित पदा​धिकारी व सदस्य। स्त्रोत- संस्था
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन की बैठक डॉ. विजयपाल दलाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें नई समिति का गठन किया गया और आगामी कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. यशपाल फोगाट को अध्यक्ष चुना गया। डॉ. फोगाट की नेतृत्व क्षमता और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए सभी सदस्यों ने उनके नाम समर्थन किया। इसके अलावा डॉ. अजय वत्स को उपाध्यक्ष, डॉ. ईश्वर गोयल, डॉ. नरेश दलाल, डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. रविंद्र मलिक, डॉ. वीरेंद्र धनखड़, डॉ. नंद सरदाना को वरिष्ठ सदस्य, डॉ. मनजीत सिंह को कोषाध्यक्ष, डॉ. सुनील सैनी को लीगल कोऑर्डिनेटर, डॉ. रॉबिन अहलावत को सचिव, डॉ. सुमन विरोधिया को उप सचिव महिला शाखा चुना गया। इसी प्रकार से डॉ. सुमित्रा धनखड़, डॉ. सुमन राठी, डॉ. सुरेंद्र राठी, डॉ. पवन राज्यान, डॉ. विजय कंकरवाल को विशेष योगदान सदस्य के रूप में चुना गया। बैठक में चिकित्सा समुदाय के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और सदस्यों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें