फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शादियों के सीजन में बढ़े फलों के दाम

Mon, 25 Nov 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शादियों के सीजन में फलों के दाम भी बढ़ने लगे हैं। इससे लोगों की जेब ढीली हो रही है। औसतन 15 रुपये प्रतिकिलो तक सभी फलों के दाम बढ़ गए हैं। 15 दिन पहले 120 रुपये में मिलने वाला सेब इस समय 150 रुपये में बिक रहा है। यही हाल केला और बाकी अन्य फलों का भी है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी में फल व्यापारी संजय कुमार ने बताया कि शादियों के सीजन में मांग बढ़ने के कारण फलों के दाम पर थोड़ा बहुत असर पड़ता है। हालांकि, रेट में उतार-चढ़ाव मौसम और कई अन्य कारणों से भी होता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में मांग को देखते हुए कई फल अन्य प्रदेशों और कुछ तो विदेशों से मंगाने पड़ते हैं। ऐसे में लाने ले जाने और मजदूरी के खर्च को देखते हुए रेट में फर्क आ जाता है। संतरा महाराष्ट्र से आता है। सेब हिमाचल प्रदेश और कश्मीर से, केला आंध्र प्रदेश से और इस सीजन में आम केरल से आ रहा है।





फल रखने की टोकरी भी 100 रुपये में

मांगलिक कार्यक्रम में फल देते समय सजावट का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। यही वजह है कि फल के साथ-साथ टोकरी के भाव भी बढ़े हैं। फल सजाकर रखने के लिए टोकरी भी 100 रुपये में मिल रही है।
विज्ञापन




विदेशों से आ रहे फल

फल व्यापारी गौरव शर्मा ने बताया कि शादियों के लिए फल खरीदने आए लोग दिखावट पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इसके चलते अमेरिका के सेब, इरान और अफगानिस्तान से अनार, इटली से अंगूर आदि मंगाने पड़ते हैं। विदेशों से फल यहां तक लाने में खर्च अधिक आता है। साथ ही रखरखाव पर भी ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में 15 से 20 रुपये रेट पर असर पड़ना कोई बड़ी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें